फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बिजली उत्पादन को लेकर UJVNL ने एक बार फिर बनाया रिकॉर्ड, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी

Tue, 10 Sep 2024 12:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विद्युत उत्पादन में वृद्धि निगम प्रबंधन की ओर से परियोजनाओं व विद्युत गृहों के परिचालन के लिए बनाई गई ठोस रणनीति का नतीजा है।
विज्ञापन
बिजली उत्पादन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बिजली उत्पादन को लेकर उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। यूजेवीएनएल ने आठ सितंबर को 2.6 करोड़ यूनिट से ऊपर बिजली उत्पादन किया है। प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया, आठ सितंबर को 2.6071 करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ है, जो निगम का स्थापना के बाद से अब तक का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में रेस्क्यू, मलबे से निकाले तीन शव, मृतकों की संख्या हुई पांच, तीन घायल
विज्ञापन


इससे पहले अगस्त माह में तीन बार अपना एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन किया गया था। 13 अगस्त को 2.59788 करोड़ यूनिट, 18 अगस्त को 2.5992 करोड़ यूनिट, 25 अगस्त को 2.6015 करोड़ यूनिट उत्पादन किया गया था। कहा, विद्युत उत्पादन में वृद्धि निगम प्रबंधन की ओर से परियोजनाओं व विद्युत गृहों के परिचालन के लिए बनाई गई ठोस रणनीति का नतीजा है। इस रणनीति को धरातल पर उतारने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें