मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश में झील में रेस्क्यू अभियान चलाया। सोमवार देर शाम को एक शव पुलिस ने बरामद कर लिया। जबकि मंगलवार सुबह दोबारा चले रेस्क्यू के बाद दूसरा शव भी मिल गया। नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी ने बताया कि जिला अस्पताल पौड़ी में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
एक के पिता ग्राम प्रहरी व दूसरे के पिता चलाते हैं चाय की दुकान
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चारु ने बताया कि रविंद्र के पिता वीरेंद्र प्रसाद ग्राम प्रहरी हैं। रविंद्र परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी एक बहन है। जबकि प्रियांशु के पिता की देवप्रयाग रोड डांडापानी में चाय की दुकान हैं। इसी से परिवार की गुजर-बसर होती है। प्रियांशु का एक छोटा भाई भी है। सामाजिक कार्यकर्ता चारु ने बताया कि दोनों युवा इंटर पास थे। रोजगार के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।