फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: कलियर की युवती से पंजाब में सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण कर दिया वारदात को अंजाम

Wed, 20 Jul 2022 11:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर

सार

कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 12 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी सहेली के घर गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो युवकों ने एक युवती का अपहरण कर पंजाब ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 12 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी सहेली के घर गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इस बीच युवती के पिता को पता चला कि गांव निवासी एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक के साथ आखिरी बार उसे देखा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर युवक से पूछताछ की। 

युवक ने बताया कि वह उसे पंजाब लेकर गया था। किसी को शक न हो इसलिए वह उसे पंजाब एक दोस्त के पास छोड़कर गांव वापस आ गया था। पुलिस युवक को लेकर पंजाब के निंबुआ पहुंची और युवती को बरामद कर लिया। साथ ही युवक के दोस्त को भी गिरफ्तार कर कलियर ले आई।
विज्ञापन


यहां युवती ने बताया कि युवक उसे शादी का झांसा देकर पंजाब ले गया था। वहां उसने और दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें