फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टनकपुर में शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोज में जुटी टीम, नहीं लग रहा कोई सुराग

Tue, 28 Feb 2023 03:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)

सार

डूबने वाला एक किशोर अपनी नानी के घर आया हुआ था। वहां उसकी दोस्ती दूसरे किशोर से हो गई थी। वे दोनों शारदा नदी में नहाने गए थे, जिस दौरान दोनों डूब गए।
विज्ञापन
शारदा नदी में डूबे दो किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार दोपहर शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


Roorkee: जमीनी रंजिश में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद, परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें