फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आज उत्तराखंड पहुंचेगी दो लाख कोविड वैक्सीन की खेप 

Mon, 22 Mar 2021 12:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को दो लाख वैक्सीन की खेप उत्तराखंड पहुंचेगी। करनाल से सड़क मार्ग से कोविड वैक्सीन को राज्य में लाया जाएगा। इस बार भी प्रदेश को सीरम इंस्टीट्यूट पुणे की ओर से तैयार कोविशील्ड वैक्सीन ही मिल रही है। 

विज्ञापन


महाकुंभ 2021: चार गुना तक बढ़ाई जाएगी कोरोना जांच, नौ राज्यों पर रहेगी विशेष नजर

प्रदेश में कोविड टीकाकरण को 16 जनवरी से शुरू किया गया है। केंद्र की ओर से अब तक राज्य को सात लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई है।

टीकाकरण के तीसरे चरण में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और 45 से 59 साल के बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिससे राज्य को और वैक्सीन की जरूरत है। प्रदेश में टीकाकरण अभियान सुचारु रूप से चल रहा है। कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर चलने से बुजुर्ग लोग बचाव के लिए टीका लगाने में आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन


निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि 22 मार्च को प्रदेश में दो लाख से अधिक कोविड वैक्सीन पहुंच जाएगी। करनाल से वैक्सीन लाने के लिए वाहन भेज दिया गया है। इस बार सड़क मार्ग से वैक्सीन को कोल्ड चेन के मानकों का पालन कर राज्य में लाया जाएगा।

उत्तराखंड में 20 दिनों में दो लाख बुजुर्गों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 20 दिनों के भीतर दो लाख से अधिक बुजुर्गों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। संक्रमण के भय से बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने में उत्साह दिखा रहे हैं। 

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। स्वास्थ्य कर्मियों से पहले चरण की शुरूआत हुई। अब तक 103525 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई गई है। इसमें 67398 को दूसरी डोज भी लग चुकी है। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों का टीका करण शुरू किया गया।
विज्ञापन


इसमें 89207 फ्रंट लाइन वर्करों को पहली डोज और 41862 को दूसरी डोज लग चुकी है। एक मार्च से तीसरे चरण में 60 साल से अधिक आयु और 45 से 59 आयु के बीमारी से ग्रसित लोगों को टीका लगाना शुरू किया गया। 20 दिनों के भीतर दो लाख से अधिक बुजुर्ग वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। 28 दिन पूरे होने के बाद इन्हें दूसरी डोज दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें