फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, डांस कर रहे बरातियों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल

Tue, 01 Dec 2020 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी के पंचायतघर के पास रामपुर रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने डांस कर रहे बरातियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बराती की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। घायलों में की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गन्ना सेंटर निवासी व्यवसायी अमित उप्रेती की शादी देवलचौड़ निवासी युवती से हो रही है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बराती गन्ना सेंटर से आकर पंचायत घर के पास डांस कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसी समय हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही पिकअप ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय बारातियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दस से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर रुका नहीं। चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आनन फानन में घायल बरातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान बराती आर्यन (23) निवासी संजय नगर मेरठ (यूपी) की मौत हो गई। आर्यन ने बीडीएस (दंत रोग का कोर्स) किया था।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घायलों में हल्द्वानी की हेमा जोशी (30), दूल्हे के चाचा आनंद उप्रेती (58), मेरठ निवासी सोमी पांडे (21), अंश (22) लवली (35) पत्नी पिंटू, बाबी (24) समेत नौ बराती शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गंभीर रूप से घायल युवक अंश को आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। टीपीनगर चौकी के उपनिरीक्षक संजय बोरा ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें