फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे आलू-टमाटर, आसमान छू रहे दोनों के दाम

Fri, 02 Oct 2020 06:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • आलू 40 तो टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा बाजार में
  • करीब एक महीने से दोनों सब्जियों के दाम छू रहे आसमान
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ समय से आलू के तेवर चढ़ते जा रहे हैं तो टमाटर भी और लाल होता जा रहा है। दोनों सब्जियों के बढ़ते दाम के चलते यह आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहा रहे हैं। पिछले करीब एक महीने से दोनों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन


इनकी कीमत पिछले एक माह से आसमान छू रही है। आलू और टमाटर के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़कर रख दिया है। करीब एक माह पहले आलू और टमाटर के दाम सामान्य चल रहे थे, लेकिन इसके बाद एकाएक दामों में उछाल आने लगा।


सोमवार को मंडी में आलू के थोक रेट 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम थे, जो बाजार तक पहुंचते-पहुंचते 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गया। टमाटर की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। मंडी में टमाटर का थोक रेट 30 रुपये प्रति किलो था, जो बाजार में 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवक कम होने से बढ़ रहे दाम

बताया जा रहा है कि इन दिनों टमाटर और आलू की आवक मंडियों में कम हो रही है। इसलिए इनके दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कत होनी लाजिमी है।गृहिणी कमलेश, कविता, बबीता, संगीता आदि का कहना है कि पहले आलू दस रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर बीस रुपये प्रति किलोग्राम तक आसानी से मिल जाते थे, लेकिन अब दाम आसमान छू रहे हैं।

इस कारण रसोई का बजट ही बिगड़ गया है। मंगलौर मंडी के मंडी निरीक्षक सुबोध सैनी ने बताया कि आलू व टमाटर की आवक कम होने के चलते दाम में बढ़ोतरी हो रही है। आवक सामान्य होने पर दाम भी सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें