फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tilu Rauteli Awards: उत्तराखंड में आज 12 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत

Mon, 08 Aug 2022 02:11 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चयनित महिलाओं की सूची रविवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने घोषित कर दी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सर्वेचौक स्थित सभागार में इन्हें पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
तीलू रौतेली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को आज तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा। साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सर्वेचौक स्थित सभागार में इन्हें पुरस्कृत करेंगे। चयनित महिलाओं की सूची रविवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने घोषित कर दी। 

विज्ञापन


विभाग की ओर से राज्य स्तरीय चयन समिति की सिफारिश पर राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि जोशी, खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्ववर जिले से दीपा आर्य, चमोली जिले से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना तिवाड़ी, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत जिले से मंजू बाला, पत्रकारिता के क्षेत्र में देहरादून जिले से नलिनी गोसाई, खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल जिले से विद्या मर्तोलिया, अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी, महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल एवं खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल को चयनित किया गया है। टिहरी जिले से पुरस्कार के लिए कोई भी नाम नहीं है। बताया गया है कि जिला स्तरीय समिति की ओर से एकल आवेदन को रद्द करने के कारण पुरस्कार के लिए किसी पात्र अभ्यर्थी की सिफारिश नहीं की गई है। 

इन्हें मिलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार 

अल्मोड़ा से सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी, बागेश्वर जिले से हेमा सती, चमोली जिले से भागा देवी, शोभा व अभिलाषा देवी, चंपावत जिले से अनिता रावत, देहरादून जिले से अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा, हरिद्वार से सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी, नैनीताल से ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल, पौड़ी से अनिता देवी, आशा देवी,मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल, पिथौरागढ़ से दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा, रुद्रप्रयाग से रंजना अवस्थी, टिहरी से मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल, ऊधमसिंह नगर से स्नेहलता मलिक, रचना रानी व मीरा देवी, उत्तरकाशी से सुमित्रा और लक्ष्मी नौटियाल।

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस पुरस्कार के चयन के लिए सभी को शुभकामनाएं। इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

-रेखा आर्य, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें