छोड़नी होगी 10 से पांच की मानसिकता : सीएम
सीएम धामी ने कहा कि राज्य हित में सभी विभागों की ओर से रोडमेप तैयार किया गया है। नई कार्य संस्कृति के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की कि राज्य हित में 10 से पांच तक नौकरी करने की मानसिकता का परित्याग करना होगा, तभी हम राज्य के विकास में सहयोगी बन पाएंगे।
जिनका शिलान्यास किया, उनका लोकार्पण भी करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सात हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अधीनस्थ सेचा चयन आयोग से लोक सेवा आयोग को स्थानांतरित की गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने इनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, उनके लोकार्पण की भी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने विभाग के कार्यकलापों की जानकारी दी। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चंदन रामदास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, राम सिंह कैड़ा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली आदि मौजूद रहे।