फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीथपुरोहितों ने रखा उपवास, दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Thu, 10 Jun 2021 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

बृहस्पतिवार को केदारनाथ में मौजूद तीर्थपुरोहितों ने बोर्ड के विरोध में आंदोलन शुरू करते हुए सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
केदारनाथ में उपवास पर बैठे तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों ने पुन: आंदोलन शुरू कर दिया है। केदारनाथ में उपवास रखकर तीर्थपुरोहितों से सरकार से बोर्ड भंग करने की मांग की। साथ ही जल्द मांगपूर्ति न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी। 

विज्ञापन


तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बीते वर्ष बोर्ड गठन से पहले से वे आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। स्थिति यह है कि बोर्ड को भंग करने के बाद उसे विस्तार दिया जा रहा है, जो तीर्थपुरोहितों की भावनाओं के खिलाफ है।

Devasthanam Board: पर्यटन मंत्री के बयान पर तीर्थ पुरोहितों में उबाल, देखें वीडियो...
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा व मंदिरों पर कब्जा करने की रणनीति तैयार कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों को बिना विश्वास में लेकर सरकार द्वारा पहले बोर्ड का गठन किया गया और अब उसे विस्तार दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है।

कहा कि तीरथ सिंह सरकार ने बोर्ड को भंग करने की बात कही थी, लेकिन लगभग ढाई माह बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। एकजुट होकर बोर्ड का विरोध करते हुए मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अंकुर शुक्ला, अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, संतोष त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

हक हकूकधारियों ने फूंका पर्यटन मंत्री का पुतला
देवस्थान बोर्ड पर जारी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान से नाराज हक हकूकधारियों ने पुतला दहन कर आक्रोश जताया और सरकार से तत्काल बोर्ड भंग करने की मांग की। बदीनाथ ब्रह्मकपाल के हक हकूकधारी गिरगांव के हटवाल बंधुओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला दहन कर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की है।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर पर्यटन मंत्री की ओर से जारी बयान को वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही गिरगांव शिवालय में पर्यटन मंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया जाएगा। इस मौके पर संजय हटवाल, अजय, प्रमोद, सुबोध हटवाल, विनोद, दिनेश चंद्र, वीरेंद्र, गौरव, विजय, जगदंबा प्रसाद, अनिल, पंकज आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें