फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: गोविंदघाट में बीड़ी को लेकर हुआ विवाद, तीन युवकों ने होमगार्ड पर कृपाण से किया हमला, गिरफ्तार

Mon, 27 May 2024 08:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

आरोप है कि तीनों ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद एक युवक ने कृपाण निकालकर होमगार्ड पर हमला कर दिया। जिससे होमगार्ड के दोनों हाथों में चोट आई है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में सोमवार को मामूली विवाद के बाद यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। साथ ही कृपाण से हमला कर होमगार्ड को जख्मी कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गोविंदघाट थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि गोविंदघाट गुरुद्वारे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड भगत सिंह शौचालय की ओर गया था। बताया जा रहा है कि होमगार्ड की जेब में बीड़ी थी, जिस पर तीन श्रद्धालुओं ने विरोध जता दिया। इसी बात को लेकर उनकी होमगार्ड से कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद एक युवक ने कृपाण निकालकर होमगार्ड पर हमला कर दिया। जिससे होमगार्ड के दोनों हाथों में चोट आई है।

Tehri News: तीन दोस्तों के साथ नाहते वक्त बालगंगा नदी में डूबा छात्र, SDRF ने बरामद किया शव

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की पहचान यशमीत सिंह (29), गुरजीत सिंह (28) दोनों निवासी फर्स्ट फ्लोर नामधारी कॉलोनी रमेश नगर वेस्ट दिल्ली, अमरदीप सिंह (25) निवासी न्यू कोठा सिडको हजूर साहेब, नांदेड महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

होमगार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। होमागर्ड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें