फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका पत्नी से ट्यूशन पढ़ने आई छठवीं कक्षा की छात्रा, पति ने किया दुष्कर्म

Tue, 22 Sep 2020 12:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
विज्ञापन
मौत की सजा देने वाले देश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौलापार इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई छठी की छात्रा से शिक्षिका के पति के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के वक्त शिक्षिका मायके गई थी। काठगोदाम पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल भी कराया है। पुलिस के अनुसार छात्रा 18 सितंबर की शाम शिक्षिका के घर ट्यूशन के लिए गई थी। शिक्षिका मायके गई थी और उसका पति मोहित घर पर अकेला था।
 

विज्ञापन

छात्रा को बहला फुसलाकर रोकने बाद उससे दुष्कर्म किया

आरोप है कि मोहित ने छात्रा को बहला फुसलाकर रोकने बाद उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। 19 सितंबर को  छात्रा के भाई ने काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को मामले की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। विवेचक कुमकुम धानिक ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस अभी धारा 164 के तहत उसके कलमबंद बयान अदालत के समक्ष दर्ज कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें