देहरादून में अम्ब्रेला एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों व छात्र नेताओं से पुलिस की झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन
दरसल, कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के क्रम में आज शिक्षकों व छात्रों ने सचिवालय कूच किया। सचिवालय के समक्ष पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोकने का प्रयास किया।