फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : अम्ब्रेला एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों व छात्र नेताओं से पुलिस की झड़प, लाठीचार्ज

Wed, 23 Dec 2020 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों व छात्र नेताओं से पुलिस की झड़प - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून में अम्ब्रेला एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों व छात्र नेताओं से पुलिस की झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया।

विज्ञापन


दरसल, कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के क्रम में आज शिक्षकों व छात्रों ने सचिवालय कूच किया। सचिवालय के समक्ष पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कुछ शरारती तत्व बैरिकेडिंग पर चढ़ गए व महिला कॉन्स्टेबल के साथ धक्का मुक्की होने लगी।

काफी देर तक समझाने के बाद भी जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए हल्का लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद छात्र वही धरने पर बैठ गए।

बाद में बल प्रयोग करने के लिए पुलिस की ओर से माफी मांगने के बाद छात्र वहां से उठे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें