फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः केदार कांठा ट्रैक पर संदिग्ध रूप से कर्मचारी की मौत, शरीर पर चोट देख चढ़ा लोगों का पारा, धरने पर बैठे

Wed, 17 Feb 2021 01:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीण धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले के पुरोला में केदार कांठा ट्रैक पर बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोविंद वन्य जीव विहार के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। शाम छह बजे ग्रामीणों को इस मामले की सूचना दी गई।

विज्ञापन


पुरोला गांव निवासी रवींद्र असवाल (45) का शव वन्य जीव विहार के कर्मचारियों द्वारा रात को सीएचसी लाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पार्क प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी सीएचसी नहीं पहुंचे।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुरोला नगर के तिराहे पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। जिससे देहरादून, उत्तरकाशी, मोरी व हिमाचल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार भी बंद करवाया। मामला बढ़ता देख एसडीएम सोहन सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन, पार्क प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

इसके बाद डीडी कोमल सिंह द्वारा मृतक की पत्नी को नौकरी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने पर धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। जिसके बाद ग्रामीणो द्वारा जाम खोल दिया गया है। यहां गुस्साए ग्रामीणों ने पांच घंटे तक जाम लगाया। मृतक आउट सोर्स कर्मी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें