फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samarth Portal: अब छात्रों को पढ़ाई छोड़ने के बाद फिर शुरू करने में नहीं होगी कठिनाई, पढ़ें जरूरी जानकारी

Mon, 05 Jun 2023 08:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

छात्र समर्थ पोर्टल में एक बार पंजीकरण कराने के बाद तीन विश्वविद्यालयों से संबद्ध 10 महाविद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ाई करता छात्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कोई छात्र कभी भी महाविद्यालय में दाखिला ले सकता है। दूसरे महाविद्यालय या फिर रोजगार के लिए जा सकता है। रोजगार से वापस आकर फिर पढ़ाई शुरू कर सकता है। शिक्षा सचिव शैलेश बगौली के मुताबिक ऐसी स्थिति में समर्थ पोर्टल में छात्र के समस्त अभिलेख एवं सूचनाएं अंकित रहेंगी। जिससे उसे फिर से दाखिला लेने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव के मुताबिक छात्र समर्थ पोर्टल में एक बार पंजीकरण कराने के बाद तीन विश्वविद्यालयों से संबद्ध 10 महाविद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। जबकि पहले विश्वविद्यालयों में पृथक पंजीकरण शुल्क एवं निजी महाविद्यालयों में लगभग एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क देना होता था।

Exclusive: उत्तराखंड के नक्शे से गायब हो गए 7वीं- 8वीं शताब्दी के दो मंदिर, ASI के अध्ययन में हुआ खुलासा
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल से विभिन्न महाविद्यालयों में आवेदन के बाद मेरिट, प्रवेश, काउंसलिंग, कक्षा शुरू होने आदि सूचनाओं की सुविधा है। इसमें प्रवेश प्रक्रिया के बाद एक समान क्यूआर कोड और सभी छात्रों का एक व्यक्तिगत लॉगिन होगा, जिसके माध्यम से वे सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

शिक्षा सचिव ने कहा कि पहले छात्र सूचनाओं के लिए एक से दूसरे महाविद्यालयों के चक्कर लगाते थे, लेकिन अब इस लॉगिन पर छात्र का पहचान पत्र, डीजी लॉकर के माध्यम से अभिलेखों की प्रतिलिपि, एबीसी आईडी, ई ग्रंथालय आईडी, मोबाइल एप से उपस्थिति की सूचना उपलब्ध रहेगी।

छात्र समर्थ लॉगिन के माध्यम से दाखिले के बाद परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकेंगे, जिसमें पहले से सूचनाएं होंगी केवल उन्हें अपने विषय एवं परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। इसी लॉगिन पर छात्र की परीक्षा सारिणी, परीक्षा कक्ष, पहचान पत्र, परीक्षाफल एवं भविष्य में डिजिलॉकर को इंटीग्रेटेड करते हुए उपाधि भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें