पथराव कर रहे लोगों ने रंपुरा में सड़क किनारे खड़ी एक कार समेत तीन-चार वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। चौकी के अंदर घुसकर उन्होंने सीज की गई बाइकों में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ते ही पथराव कर रहे लोग फरार हो गए। (संवाद)
कोतवाली पर पथराव की आशंका को लेकर पहुंची पुलिस
रंपुरा चौकी के बाद कोतवाली पर पथराव की आशंका के मद्देनजर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार मय फोर्स कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली के बाहर खड़े लोग पुलिस के पहुंचते ही भागते नजर आए। पुलिस आरोपियों के अस्पताल पहुंचने की भनक लगने पर देर रात ही अस्पताल में भी गई लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
तेलीवाला गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को चिह्नित कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तेलीवाला में 17 दिसंबर को दो पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ा था कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले थे। इतना ही नहीं एक पक्ष की ओर से चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए थे। इस बीच पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी।
एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के असीम, वसीम, फहीम, नावेद, सलमान, अमजद, सद्दाम, आशिक, गुलशेर समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।