फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एसटीएफ ने हरिद्वार के एक इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, गदरपुर से भी दबोचा एक अभियुक्त

Tue, 15 Nov 2022 12:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

चार जुलाई 2022 में थाना भगवानपुर के तत्कालीन एसएचओ द्वारा डीजल-पेट्रोल पदार्थो की चोरी करने वाले एक 12 सदस्यों के संगठित गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें शुभम कुमार, माह जुलाई से लगातार वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
एसटीएफ ने दबोचा इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सोमवार देर रात एसटीएफ ने दो इनामी बदमाशों को पकड़ने में सफलता पाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल(एसटीएफ) ने बताया की प्रदेश में गैंगस्टर और बड़े अपराधियों की निगरानी रखने व उनके सक्रिय सदस्यों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश टीमों को दिए गए थे। जिसके चलते देर रात एसटीएफ टीम ने हरिद्वार के भगवानपुर थाने के एक अपराधी शुभम पंवार को ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


चार जुलाई 2022 में थाना भगवानपुर के तत्कालीन एसएचओ द्वारा डीजल-पेट्रोल पदार्थो की चोरी करने वाले एक 12 सदस्यों के संगठित गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें शुभम कुमार, माह जुलाई से लगातार वांछित चल रहा था। उसके सिर पर हरिद्वार पुलिस की ओर से 10000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

पंजाब के गदरपुर से इनामी अभियुक्त को दबोचा

एसटीएफ ने देर रात छापा मारकर गदरपुर से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया की एसटीएफ की सूचना पर जनपद उधम सिंह नगर पुलिस को साथ लेकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। जिसमें थाना गदरपुर के 25000 के इनामी अपराधी करणवीर संधू पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को पंजाब के तरनतारन जिले से गिरफ्तार किया है।
 
गिरफ्तार इनामी अपराधी करणवीर संधू के ऊपर अपने साथी जुगराज सिंह उर्फ जग्गा के साथ मिलकर उधम सिंह नगर निवासी बलबीर सिंह के ऊपर पिस्टल से गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने का मुकदमा गदरपुर थाने में दर्ज है। करणवीर सिंह संधू लगातार वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें