ये हैं डेंगू के लक्षण
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया, बरसात में डेंगू का संचरण एवं प्रसार तेजी से होता है। संक्रमित मच्छर के काटने पर स्वस्थ व्यक्ति में डेंगू बुखार के लक्षण प्रकट होते हैं, जो तीन से 14 दिनों तक हो सकता है। डेंगू बुखार तीन प्रकार का होता है, जिसमें डेंगू बुखार (साधारण), डेंगू हेमरेजिक व डेंगू शॉक सिंड्रोम है। डेंगू बुखार में संक्रमित व्यक्ति को ठंड के साथ तेज बुखार आता है। सिरदर्द, बदन दर्द व मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होता है। रोगी को भूख कम लगती है व शरीर पर लाल चकत्ते उभर आते हैं। डेंगू हेमरेजिक बुखार में इन लक्षणों के साथ नाक, कान, मसूडे, शौच या उल्टी में खून आता है और त्वचा पर गहरे नीले, काले रंग के चकत्ते उभर आते हैं। डेंगू शॉक सिंड्रोम में इन सभी लक्षणों के अलावा रोगी का रक्तचाप कम होने लगता है। रोगी अत्यधिक बेचैनी महसूस करता है। बताया, डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल में जाकर जांच अवश्य कराएं। बताया, डेंगू बुखार की रोकथाम ही इसका बेहतर उपचार है।