फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: जल्द देहरादून में डीआईजी रैंक के होंगे कप्तान, शासन से मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Wed, 16 Dec 2020 10:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में पुलिस के ढांचे को जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा। यहां पुलिस कप्तान के रूप में डीआईजी रैंक के अधिकारी को तैनात किया जाएगा। मौजूदा समय में भी डीआईजी अरुण मोहन जोशी ही एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  इसके अलावा कप्तान के साथ दो और आईपीएस (एसपी रैंक) भी तैनात किए जाएंगे। जबकि, प्रांतीय पुलिस सेवा के दो एएसपी रैंक के अधिकारियों के पास पहली जैसी जिम्मेदारियां रहेंगी। पुलिस मुख्यालय के इस प्रस्ताव को गृह विभाग से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके क्रम में इस व्यवस्था को जल्द लागू किया जा सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, देहरादून जिले की आबादी और शहर का क्षेत्रफल लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यहां पुलिस अधिकारियों पर भी काम की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक हो गई है। राजधानी होने के नाते कानून व्यवस्था की भी बेहद बड़ी जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में यहां पुलिस की कमान एसएसपी रैंक से अपग्रेड कर डीआईजी (उपमहानिरीक्षक) स्तर के अधिकारी को दिए जाने की कवायद चल रही थी। वर्तमान में पुलिस विभाग में डीआईजी की संख्या भी पहले से बेहद अधिक है।

इस प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय की ओर से गृह सचिव के समक्ष रखा गया था। इस नई व्यवस्था में पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव होना है। मसलन, अभी तक पुलिस कप्तान के बाद तीन एएसपी रैंक के अधिकारियों के पास क्रमश: शहर, देहात, ट्रैफिक और क्राइम जिम्मा रहता था। लेकिन, अब यह पूरी तरह बदल जाएगा। अब कुल मिलाकर तीन आईपीएस अधिकारियों की पोस्ट बनाई जाएगी। इनमें डीआईजी रैंक के कप्तान के अलावा दो एसपी लेवल के आईपीएस शामिल होंगे। डीजीपी के अनुसार इस प्रस्ताव को गृह विभाग की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


ट्रैफिक हो सकता है आईपीएस के हाथ में 

नई व्यवस्था में जिले के ट्रैफिक की कमान भी आईपीएस के हाथों में दी जा सकती है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैफिक यहां पर बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में यह जिम्मेदारी भी एक सीनियर अफसर को दिया जाना बेहतर होगा। इसके लिए शासन स्तर से बदलाव किए जाने हैं। 

विज्ञापन

यह हो सकती है नई व्यवस्था 

पुलिस कप्तान: डीआईजी 
एसपी लॉ एंड ऑर्डर: आईपीएस एसपी रैंक 
एसपी ट्रैफिक: आईपीएस एसपी रैंक 
एसपी सिटी: पीपीएस एएसपी रैंक 
एसपी देहात: पीपीएस एएसपी रैंक

जिला बंट सकता है सेंट्रल, आउटर जोन में 

शहर का विभाजन पुलिस व्यवस्था में अभी तक सिटी और देहात के नाम से होता है। मौजूदा समय में 10 थाने सिटी में और 11 थाने देहात में हैं। ऐसे में इस व्यवस्था के नाम में बदलाव कर इसे सेंट्रल जोन और आउटर जोन करने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले पश्चिमी और पूर्वी दून के रूप में बात हुई थी। 

अन्य जिलों में भी बदलाव संभव

शुरूआत में इस नई व्यवस्था में देहरादून के साथ-साथ हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को भी शामिल करने की बात कही जा रही थी। लेकिन, शुरूआती चरण में केवल देहरादून के नाम पर ही मुहर लगी है। सूत्रों के मुताबिक यदि यहां पर यह व्यवस्था ठीक रही तो आगे और भी बड़े जिले इसके अंतर्गत किए जा सकते हैं। 

दून में पुलिस कप्तान के रूप में डीआईजी रैंक के अधिकारी को तैनात करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही व्यवस्था लागू की जा सकती है। उनके साथ यहां पर दो आईपीएस और तैनात किए जाएंगे। ताकि, देहरादून में पुलिसिंग को और बेहतर किया जा सके।
- अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें