फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : ऑडियो विवाद में भाजपा विधायक कर्णवाल को कारण बताओ नोटिस

Wed, 29 Jul 2020 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल (दायीं तरफ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा ने ऑडियो विवाद में झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि इस ऑडियो में जो शख्स आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल कर रहा है, वह कर्णवाल है। पार्टी ने मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक से 15 दिन में जवाब मांगा है। समय पर जवाब न देने पर उन्हें अनुशासनहीनता की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कर्णवाल का विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के साथ भी विवादों में रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विधायक कर्णवाल की पिछले कुछ महीनों से पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्र व अशोभनीय व्यवहार व पार्टी लाइन से हटकर आचरण पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इसे भाजपा के संविधान के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार ने मंगलवार को कर्णवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

कर्णवाल के कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है। नोटिस में कहा है कि 15 दिन में प्रदेश अध्यक्ष अथवा उन्हें नोटिस का लिखित उत्तर दें । अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें