अदालत के आदेश पर आरोपी 9 जनवरी से लोहाघाट बंदीगृह में था। मंगलवार सुबह कैदी जितेंद्र शौचालय में बल्ली के सहारे लटका मिला। बंदीगृह प्रभारी से वारदात की जानकारी मिलने पर एसडीएम आरसी गौतम और सीओ ध्यान सिंह फौरन मौके पर पहुंचे।
मृतक के परिजनों को दी घटना की जानकारी
बताया गया कि बुधवार को डाक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं डीएम एसएन पांडेय ने बंदीगृह में आत्महत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
किशोरी को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
सितारगंज के बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह चार बजे घर के बाहर बने शौचालय के लिए निकली किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया। बाद में तलाश हुई तो किशोरी गांव के पास खेत में बेहोशी की हालत में मिली। उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला। किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।