फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व दर्जाधारी ज्ञान सिंह नेगी का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Tue, 08 Sep 2020 09:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gyan singh negi - फोटो : File Photo
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे ज्ञान सिंह नेगी (75 वर्ष ) का आज तड़के पांच बजे आशुतोषनगर ऋषिकेश में निधन हो गया। वह टिहरी जिले के बेरणी के निवासी थे।

विज्ञापन



आपातकाल के दौरान स्व. नेगी 18 माह जेल में रहे। वह लंबे समय तक विद्या भारती,जनसंघ, आरएसएस से जुड़े रहे। भाजपा में भी प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के अध्यक्ष से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। आज ऋषिकेश में अंतिम संस्कार होगा।


ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं हमारी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें