फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान : अब शिक्षा विभाग में खाली 370 पदों पर पीआरडी से रखे जाएंगे कर्मचारी 

Mon, 14 Jun 2021 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य सरकार की ओर से आउटसोर्सिंग के पद सृजित किए गए हैं, लेकिन इन पदों को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के आउटसोर्सिंग एजेंसी न होने के बावजूद उसके माध्यम से भरा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंट क्लर्क एवं लेखाकार कम सपोर्ट स्टाफ सहित विभिन्न 370 खाली पदों पर उपनल के बजाय पीआरडी के माध्यम से कर्मचारी रखे जाएंगे। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में कार्रवाई के लिए आदेश जारी किया गया है। इन समस्त कर्मचारियों को दैनिक मानदेय के आधार पर रखा जाएगा।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान केंद्र पोषित योजना है। जिसमें राज्य सरकार की ओर से आउटसोर्सिंग के पद सृजित किए गए हैं, लेकिन इन पदों को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के आउटसोर्सिंग एजेंसी न होने के बावजूद उसके माध्यम से भरा रहा है। जिसमें अकाउंट क्लर्क के चार, लेखाकार कम सपोर्ट स्टाफ 331, डाटा एंट्री ऑपरेटरों के 15 और चपरासी के 20 पद शामिल हैं।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक विभाग में चमोली, चंपावत, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार आदि सभी 13 जिलों में खाली पदों पर कर्मचारियों की तैनाती होनी है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत आउटसोर्सिंग के खाली पदों को पीआरडी के माध्यम से भरने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल आउटसोसिंग एजेंसी न होने की वजह से आउटसोर्स की अनुमति दिया जाना संभव नहीं है। इन पदों पर पीआरडी के माध्यम से दैनिक मानदेय के आधार पर कर्मचारियों की तैनाती की कार्रवाई की जाए।

इन जिलों में भरे जाने हैं इतने पद
चमोली जिले में अकाउंट क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर व चपरासी के 27, चंपावत में 14, बागेश्वर में 15, रुद्रप्रयाग में 15, ऊधमसिंह नगर में 22, नैनीताल में 27, अल्मोड़ा में 35, पिथौरागढ़ में 30, हरिद्वार में 19, टिहरी में 38, पौड़ी में 41, देहरादून में 25 एवं उत्तरकाशी में 23 पदों को पीआरडी के माध्यम से भरने के आदेश हुए हैं।

कर्मचारियों की तैनाती में हो सकता है खेल 
विभागीय सूत्रों के मुताबिक पीआरडी के आउटसोर्सिंग एजेंसी न होने के बावजूद शिक्षा विभाग में इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पदों को उसके माध्यम से भरा जा रहा है। उपनल के बजाय पीआरडी से कर्मचारियों की तैनाती को लेकर विभागीय अधिकारियों पर जबरदस्त दबाव है। सूत्रों के मुताबिक चहेतों और सिफारिशी कर्मचारियों की तैनाती के लिए यह सब किया जा रहा है।  

कुछ श्रेणी में पीआरडी आउटसोर्सिंग एजेंसी है, उसके माध्यम से इन पदों को भरा जाना है, इन पदों पर चयन की क्या प्रक्रिया होगी यह उसे तय करना है। 
- आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव

पीआरडी आउटसोर्सिंग एजेंसी नहीं है, शिक्षा विभाग में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर जिस आदेश की बात की जा रही है। इस संबंध में मुझे अब तक कोई पत्र प्राप्त मिला। 
विज्ञापन

- बीके संत, सचिव युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें