फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों का वेतन जारी, 15 हजार शिक्षकों को राहत

Wed, 18 Nov 2020 11:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े करीब 15 हजार शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। इन शिक्षकों को पिछले दो महीने से रुका वेतन जल्द मिल जाएगा। वेतन के लिए मंगलवार को शासन की ओर से 303.94 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े बेसिक, जूनियर हाईस्कूल एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। त्योहारी सीजन को देखते हुए शिक्षक दीपावली से पहले वेतन देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि त्योहारी सीजन में बिना वेतन के उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार की ओर से इस बार केंद्रांश न मिलने से शिक्षकों के वेतन में देरी हुई है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा के तहत केंद्र पोषित समग्र शिक्षा योजना के विभिन्न मदों में आवश्यक व्यय भुगतान के लिए 303 करोड़ 94 लाख से अधिक की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


शिक्षक संगठन की ओर से शिक्षकों को वेतन देने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद अब शासन की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया गया है। इससे शिक्षकों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. सोहन माजिला, प्रांतीय महामंत्री, राजकीय शिक्षक संघ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें