फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: उत्तराखंड में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में होगा बदलाव, अब ऐसे होगा चयन

Fri, 18 Oct 2024 06:06 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय से इसका प्रस्ताव मांगा है। सीआरपी, बीआरपी के 955 पदों के लिए 16,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग में बीआरपी के 285 और सीआरपी के 670 पदों पर होने वाली भर्ती चयन प्रक्रिया में बदलाव होगा। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल से रेंडम के बजाए अब मेरिट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय से इसका प्रस्ताव मांगा है। सीआरपी, बीआरपी के 955 पदों के लिए 16,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के पदों पर भर्ती के लिए 29 जून 2024 से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

आवेदन के बाद आउटसोर्स होने वाली इस भर्ती को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। बेरोजगारों एवं कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि सेवायोजन विभाग के प्रयाग पोर्टल से रेंडम आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया तो इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी चयन से वंचित रह जाएंगे, जबकि कम मेरिट वाले अभ्यर्थी चयनित हो जाएंगे। इससे मामला उलझ सकता है।
विज्ञापन


Uniform Civil Code: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC, समिति ने सीएम धामी को सौंपा नियमावली का फाइनल ड्राफ्ट

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चयन प्रक्रिया में आपत्ति के बाद शासन से मामले में दिशा निर्देश मांगा गया था कि रेंडम आधार पर चयन किया जाए या फिर मेरिट के आधार अभ्यर्थियों का चयन किया जाए। 16 अक्तूबर 2024 को शासन ने इस संबंध में समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशालय से रेंडम आधार पर चयन के स्थान पर मेरिट के आधार पर चयन का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजने का आदेश किया है।

विज्ञापन

शासनादेश है कि जो भर्ती होगी वह सेवायोजन विभाग के प्रयाग पोर्टल के माध्यम से होगी। पोर्टल से रेंडम चयन पर मेरिट वाले अभ्यर्थी भर्ती से वंचित हो सकते हैं। भर्ती मेरिट के आधार पर की जाए या फिर प्रयाग पोर्टल के माध्यम से इसके लिए शासन से दिशा निर्देश मांगा गया है।
- झरना कमठान, शिक्षा महानिदेशक

रोजगार प्रयाग पोर्टल से रेडम आधार पर भर्ती से यह होता है कि सॉफ्टवेयर 1,6000 अभ्यर्थियों में से मात्र 2500 अभ्यर्थियों का चयन करता। इसमें से कुछ अभ्यर्थियों की छंटनी के बाद अन्य को मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाती। रेंडम से मेरिट वाले अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित रह जाते हैं। संगठन की ओर से विभाग से यह मांग की गई थी कि मेरिट या फिर लिखित परीक्षा के आधार पर सीआरपी, बीआरपी के पदों पर भर्ती की जाए। 
- बॉबी पंवार, अध्यक्ष, उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें