कुतुबमीनार से 20 गुना बड़ा 1.5 किमी चौड़ा यह 2016 एजे193 नाम का एस्टेरोइड लगभग 94 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा है, जो पृथ्वी से लगभग 34 लाख 27 हजार किमी की दूरी से गुजरेगा।
हालांकि इसके पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इसके पृथ्वी के बेहद करीब आने और विशाल आकार के कारण नासा ने इसे संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह के रूप में वर्गीकृत किया है।
आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान के खगोल विज्ञानी डॉ. शशि भूषण पांडे के अनुसार यह क्षुद्रग्रह 5.9 वर्षों में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता है। इसके बाद यह पृथ्वी के इतना निकट 65 वर्ष बाद ही आएगा।