सचिव वित्त दिलीप जावलकर सर्किल दरों का प्रस्ताव तैयार होने की पुष्टि की है। निकाय चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि सरकार पंचायत चुनाव से पहले नई सर्किल दरों पर निर्णय ले लेगी। आगामी कैबिनेट बैठक में सर्किल दरों का प्रस्ताव लाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
पहाड़ और मैदान के प्रमुख स्थानों पर ज्यादा होगी बढ़ोतरी
जानकारों के अनुसार गढ़वाल में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के आकार लेने के बाद उसके आसपास के इलाकों में सर्किल दरों में इजाफा होगा। पर्वतीय शहरों के अलावा देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भूमि की सर्किल दरों में खासा इजाफा होना तय है।