जेल का कार्यभार संभालने के बाद पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान ने आधुनिकरण योजना के तहत जेलों की व्यवस्था में सुधार को कई फैसले लिए हैं। इसके लिए बजट में तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश की तमाम जेलों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्लान है।
इसके अलावा जेल की अंदर की गतिविधियों की निगरानी को बंदी रक्षकों को बॉडी वॉन कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। कैमरों का पूरा फुटेज जेल प्रशासन की निगरानी में रहेगा। बंदी रक्षक में उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे। पहले चरण में खरीदे जाने वाले पचास बॉडी वॉन कैमरे हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और सितारगंज जेल में उपलब्ध कराए जाएंगे।
उत्तराखंड बंदी दंडावेश नियमावली में संशोधन की तैयारी है। संशोधन के बाद पैरोल की प्रक्रिया आसान होने के साथ जेल अधीक्षक को 24 घंटे की पैरोल स्वीकृत करने का अधिकार मिल जाएगा।
- एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक जेल