फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सुनील राठी के बाद प्रवीण वाल्मीकि भी हरिद्वार जेल में शिफ्ट, गिरोहबंदी की आशंका से पुलिस अलर्ट

Sun, 06 Nov 2022 02:52 PM IST
अलका त्यागी मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की

सार

रुड़की जेल में रहते हुए बदमाश सुनील राठी ने जेलर की हत्या कराई थी। साथ ही जेल से रिहा होने के दौरान बदमाश चीनू पंडित पर भी राठी के इशारे पर हमला हुआ था। इस बड़ी गैंगवार ने प्रदेशभर की पुलिस को हिलाकर रख दिया था।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार जिला एक बार फिर संवेदनशील हो गई है। हिस्ट्रीशीटर सुनील राठी के बाद अब उसके शागिर्द प्रवीण वाल्मीकि को भी चमोली जेल से यहां शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि राठी का सहयोगी माना जा रहा यशपाल तोमर पहले से ही इस जेल में बंद है। ऐसे में पुलिस को गिरोहबंदी की आशंका सताने लगी है। साथ ही आने वाले समय में गैंगवार की आशंका से पुलिस और सीआईयू अलर्ट हो गई है। 

विज्ञापन


कोचिंग संस्थानों पर छापा:  उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की टीम को मिली खामियां, बिना मान्यता के हो रहे थे संचालित

रुड़की जेल में रहते हुए बदमाश सुनील राठी ने जेलर की हत्या कराई थी। साथ ही जेल से रिहा होने के दौरान बदमाश चीनू पंडित पर भी राठी के इशारे पर हमला हुआ था। इस बड़ी गैंगवार ने प्रदेशभर की पुलिस को हिलाकर रख दिया था। गैंगवार और जेलर की हत्या के अलावा रंगदारी मांगना भी किसी से छिपा नहीं है। करीब चार साल पूर्व तत्कालीन एसएसपी केके वीके ने राठी और उसकी मां राजबाला पर शिकंजा कसा था। इसके बाद वह बागपत और तिहाड़ जेल में शिफ्ट हो गया था। 
विज्ञापन


बागपत जेल में राठी ने पूर्वांचल के बाहुबली मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब चार साल बाद करीब 20 दिन पहले राठी हरिद्वार जेल में शिफ्ट हो गया है। राठी के बाद चमोली जेल में बंद बदमाश प्रवीण वाल्मीकि भी हरिद्वार जेल आ गया है। बदमाश यशपाल तोमर पहले से ही हरिद्वार जेल में है जो कि राठी का सहयोगी बताया जाता है।

ऐसे में जिला जेल में बड़े बदमाशों के साथ छोटे बदमाशों की भी भरमार हो चुकी है। माना जा रहा है कि देहरादून की सुद्धोवाला जेल में बंद रुड़की निवासी बदमाश चीनू पंडित से राठी की चली आ रही पुरानी अदावत अब एक फिर से नए सिरे से उभरकर सामने आ सकती है। इस आशंका को देखते हुए हरिद्वार की पुलिस, सीआईयू, एलआईयू के साथ ही देहरादून की एसटीएफ भी अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन


जेल में जितने भी बदमाश हैं, उनपर पुलिस की पैनी नजर है। अपराध और अपराधी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बदमाशों के संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
- अजय सिंह, एसएसपी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें