राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी को 2,000 ग्रेड पे पर पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक आदि के पद पर सरकारी नौकरी मिलेगी, जबकि ओलंपिक एवं इस स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने पर 5,400 ग्रेड पे तक की सरकारी नौकरी मिल सकेगी। ओलंपिक एवं इस स्तर की प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले खिलाड़ी पुलिस में पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं खेल विभाग में सहायक निदेशक बन सकेंगे।
राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के प्रस्ताव को वित्त विभाग से मंजूरी मिली तो लगभग 150 खिलाड़ियों को लाभ मिल सकेगा। प्रस्ताव पिछले पांच साल में पदक विजेता खिलाड़ियों को लाभान्वित करने का है।
- अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल
खिलाड़ियों के हित में यह निर्णय होना आवश्यक है। सीएम के मार्गदर्शन में विभाग तेजी से इस दिशा में काम कर रहा है। बहुत जल्द शासनादेश हो सकता है। जिसका राज्य के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
- रेखा आर्य, खेल मंत्री