फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: वीकेंड पर सिद्धबली में जुटी भीड़, जाम खोलने में पुलिस के छूटे पसीने

Sun, 13 Dec 2020 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

  • बिजनौर के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों में पहुंचे
  • पुलिस कर्मियों के सख्ती के दिखाने के बाद सोशल डिस्टेंस के साथ किए श्रद्धालुओं ने दर्शन
विज्ञापन
कोटद्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर कोटद्वार के सिद्धपीठ श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के मंदिर आने से सनेह मार्ग पर वाहनों का जाम लगा रहा। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। पुलिस कर्मियों की सख्ती दिखाने के श्रद्धालुओं ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सिद्धबाबा के दर्शन किए।

विज्ञापन


रविवार सुबह से ही नगर की सीमा से सटे यूपी के जिला बिजनौर के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों से मंदिर में सिद्धबली के दर्शन करने के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। साथ ही बड़ी संख्या में कई राज्यों सहित स्थानीय लोग भी दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, जिससे सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।


मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुबह से ही मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक पुलिस कर्मी तैनात रहे। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मंदिर में श्री सिद्धबली के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


वाहनों की भीड़ के कारण मंदिर की पार्किंग फुल रही। लोगों को सनेह मार्ग पर वाहन खड़े करने पड़े, जिसके कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। सनेह क्षेत्र को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बमुश्किल वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें