पासपोर्ट आवेदकों के लिए अब बायोमीट्रिक जांच के वक्त सत्यापन के लिए मूल दस्तावेजों को साथ ले जाना अनिवार्य नहीं होगा। वे डिजी लॉकर एकाउंट में जरूरी दस्तावेज अपलोड कर इसे पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट से लिंक कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा सकेंगे। डिजी लॉकर से जरूरी दस्तावेजों की जांच के लिए पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट
www.passportindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा। सामान्य तौर पर पासपोर्ट के लिए जैसे ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, वैसा ही इसमें भी करना है। सिर्फ डिजी लॉकर के माध्यम से दस्तावेजों की जांच के लिए बेबसाइट में दिए गए ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
ऐसे बनाएं डिजी लॉकर एकाउंट
डिजी लॉकर एकाउंट बनाने के लिए अधिकृत सरकारी वेबसाइट
www.digilocker.gov.in पर लॉगिन करें। संबंधित दस्तावेज से लिंक किए गए मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद बताए गए निर्देशों के अनुसार, डिजी लॉकर एकाउंट बनाएं।