फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिव्यांग, वृद्ध और अस्वस्थ पेंशनरों को बड़ी राहत, अब डाकिया घर आकर बनाएगा जीवन प्रमाणपत्र

Sat, 28 Nov 2020 02:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अब वृद्ध, दिव्यांग पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दर नहीं भटकना पड़ेगा। एक कॉल पर डाकिया घर आकर प्रमाणपत्र बनाएगा। डाक विभाग की ओर से देहरादून समेत अन्य शहरों में जल्द सेवा शुरू की जाएगी। पेंशनरों को पेंशन जारी रखने के लिए जीवित होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता है।

विज्ञापन


यह प्रमाणपत्र भविष्य निधि कार्यालय, अधिकृत पेंशन संवितरण व जन सुविधा केंद्रों में बनते हैं। इसके लिए पेंशनर का मौजूद रहना अनिवार्य है। केंद्रों में भीड़ अधिक होने के कारण पेंशनरों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। फजीहत से बचने के लिए पेंशनर प्रमाणपत्र बनवाने से बचते हैं।

ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त  मनोज कुमार यादव ने कहा कि अधिक संख्या में पेंशनर जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं कराते हैं। इनमें कई शारीरिक अक्षम व अस्वस्थता के कारण कार्यालय आने-जाने में असमर्थता जताते हैं। ऐसे पेंशनर अब घर बैठे डाकिये की मदद से जीवन प्रमाणपत्र बनवा सकेंगे। 
विज्ञापन


ऐसे करना होगा आवेदन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की ओर से एक डोर स्टेप सर्विस डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट योजना शुरू की गई है। इसके लिए पोस्टइन्फो एप्लिकेशन डाउनलोड कर या http//ccc.cept.gov.in/covid/request.aspx वेबसाइट पर जाकर नाम, पता और अन्य जानकारी भर कर पंजीकरण कराना होगा।

इसके बाद आपके घर के नजदीकी डाकघर से डाकिया आपके घर आएगा। डाकिया के पास आधार बेस्ड बायोमीट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा, जिसकी मदद से मौके पर ही डीएलसी जनरेट होगा। इससे प्रमाणपत्र आईडी मोबाइल नंबर पर आ जाएगी। पेंशनर की आईडी पेंशन विभाग के पास अपलोड हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें