जैसे ही आप 1905 नंबर डायल करेंगे, तो आपका कॉल आपकी जरूरत के हिसाब से इन चारों में से संबंधित में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 1905 सीएम हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर मुख्यमंत्री को भी आप अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। माना जा रहा है कि इससे नागरिकों को त्वरित सहायता मिलेगी। उनकी शिकायतें आसानी से दर्ज हो सकेंगी। सहायता प्राप्त करने का समय भी कम होगा।
सरकार डिजिटल इंडिया और सुशासन के अपने संकल्प के तहत हेल्पलाइन सेवाओं को लगातार सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत नागरिकों को सुरक्षित, त्वरित और प्रभावी सेवाएं देने की पहल है।
-नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव एवं निदेशक आईटीडीए