नई नियमावली में सामुदायिक होमस्टे को शामिल किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में कई ऐसे युवा है जो अकेले होमस्टे संचालित नहीं कर पाते हैं। ऐसे युवा एक समूह बना कर होमस्टे संचालित कर सकते हैं। योजना में पंजीकरण कराने के बाद 15 लाख रुपये तक सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।
प्रदेश में एक हजार से अधिक होमस्टे पंजीकृत
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में होमस्टे की संख्या छह हजार से अधिक है। लेकिन अब तक एक हजार से अधिक होमस्टे संचालक पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें नैनीताल जिले में सबसे अधिक होमस्टे पंजीकृत है।