राज्य में टीमों की संख्या बढ़ेगी
15 एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रोहिताश्व मिश्रा कहते हैं कि खोजबीन अभियान के लिए आठ श्वान को भी जोड़ा गया गया है। इससे मलबे में दबे लोगों की तलाश में मदद मिलेगी। इसके अलावा हिमालय क्षेत्रों में आपरेशन के लिए खास पर्वतीय बचाव दल बनाने के साथ तैनाती की गई है। यह टीम ऐसे आपरेशन में तेजी से पहुंचेगी। इसके अलावा रेस्क्यू आपरेशन की टीमों में पैरामेडिकल स्टाफ के साथ पहली बार डॉक्टर की भी तैनाती की गई है। राज्य में टीमों की संख्या को जल्द बढ़ाया जाएगा। अभी 10 टीमें हैं, इनकी संख्या जल्द 13 होगी।