फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः अब गरीब परिवार के बच्चे भी पढ़ सकेंगे अंग्रेजी, शिक्षा मंत्री ने किया अटल विद्यालय का शुभारंभ

Sat, 10 Jul 2021 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

मंत्री पांडेय ने कहा कि यह कॉलेज अब सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है और यहां अंग्रेजी शिक्षा मिलने से गरीब परिवार के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शुक्रवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल का शुभारंभ किया। विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद शिक्षा मंत्री ने एक पौधा भी लगाया।

विज्ञापन


शुभारंभ अवसर पर मंत्री पांडेय ने कहा कि यह कॉलेज अब सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है और यहां अंग्रेजी शिक्षा मिलने से गरीब परिवार के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे। प्रदेश में 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय चयनित हैं, इनमें 797 पदों के लिए विभाग के 3950 शिक्षकों ने आवेदन किया है, इनकी स्क्रीनिंग 15 जुलाई को होगी।

चयनित स्कूलों में अब स्मार्ट क्लासेस के अलावा अत्याधुनिक पद्धति से जुड़ी शिक्षा दी जाएगी। हम नई शिक्षा नीति का आकलन करते हुए अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा पांच तक मातृ भाषा में पढ़ाएंगे और कक्षा छह से शत-प्रतिशत अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाएंगे। नीति आयोग के सर्वे के अनुसार उत्कृष्ट शिक्षा देने की दिशा में राज्य चौथे पायदान पर है।
विज्ञापन


सीबीएसई के मानकों को पूरा करने वाले माध्यमिक स्कूल द्वितीय चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालय का रूप लेंगे। आने वाले समय में कम से कम पांच सौ विद्यालय और बनाएंगे। प्रत्येक अटल उत्कृष्ट विद्यालय के साथ साथ पांच-पांच प्राथमिक विद्यालय भी लिए हैं, ताकि उनके बच्चे यहां पढ़ने के लिए आएं।

द्वितीय चरण में पांच सौ अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के साथ-साथ 2500 प्राथमिक विद्यालय भी लिए जाएंगे। उन्होंने ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल educationportal.uk.gov.in  का भी शुभारंभ किया। यहां विधायक संजीव आर्य, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल, सभासद तारा राणा, गजाला कमाल, विश्वकेतु वैद्य, अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट, दीपिका बिनवाल, हरीश भट्ट आदि थे।

जीआईसी हल्दूचौड़ भी बना अटल उत्कृष्ट विद्यालय
राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ के अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनने से यहां के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया। यहां विधायक नवीन दुम्का, प्रधानाचार्य बीएस रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें