द्रोणाचार्य अवाॅर्ड के लिए आठ और खेल रत्न के लिए मिले 11 आवेदन
खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक द्रोणाचार्य अवाॅर्ड के लिए विभाग को आठ और खेल रत्न पुरस्कार के लिए 11 आवेदन मिले, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए छह आवेदन मिले हैं। निदेशालय की समिति ने इन नामों पर विचार कर इसे शासन को भेज दिया है।
पिछले चार साल से नहीं मिल पाए थे पुरस्कार
खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
24 मार्च को सीएम धामी करेंगे पुरस्कृत
खेल विभाग की ओर से 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कृत करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए अभी करना होगा इंतजार
द्रोणाचार्य, खेल रत्न एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, लेकिन हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा। वर्ष 2022 में शासनादेश होने के बावजूद विभाग की ओर से अभी इसके लिए आवेदन नहीं मांगा गया है।