फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: काम पर वापस रखे जाने की मांग को लेकर पालिका के दो कर्मियों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 06 Feb 2021 04:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काम पर वापस रखे जाने की मांग को लेकर आज शनिवार को नैनीताल पालिका के दो आउट सोर्सिंग कर्मियों ने पालिका के समीप शरीर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस और खूफिया विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह काबू किया। पुलिस ने दोनों को कोतवाली में बिठाया।

विज्ञापन


नैनीताल पालिका ने साल भर पहले दो आउट सोर्सिंग कर्मियों पवन व सौरभ को काम से निकाल दिया था। तभी से वह वापस काम पर लेने की मांग कर रहे थे। पहले भी उन्होंने मांग न पूरी होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी, लेकिन तब उन्हें पालिकाध्यक्ष ने आश्वासन देकर मना लिया था।

आश्वासन के बाद भी काम पर वापस न रखे जाने से क्षुब्ध दोनों युवकों ने आज शनिवार को पालिका के समीप आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कारवाई कर रही है। इस मामले में भी पालिका का पक्ष नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें