फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : नैनीसैनी एयरपोर्ट को मिला आस्ट्रेलिया से खरीदा गया अत्याधुनिक फायर टेंडर

Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट को हाईटेक फायर टेंडर मिला है। आस्ट्रेलिया से खरीदा गया यह फायर टेंडर पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है। एयरपोर्ट पर तैनात फायर यूनिट को अत्याधुनिक फायर टेंडर के संचालन के लिए इंजीनियरों की टीम ने प्रशिक्षण दिया। 

विज्ञापन


नैनीसैनी एयरपोर्ट पर अभी तक पुराना फायर टेंडर था, जिसकी जगह एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हाईटेक फायर टेंडर उपलब्ध करा दिया है। स्क्रैप फायर टेंडर के नाम का अग्निशमन वाहन पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है। लगभग 38 फिट लंबे इस वाहन में पानी की क्षमता 60 हजार लीटर है और यह एक मिनट में सात हजार लीटर पानी फेंकता है।

अग्निशमन वाहन में लगे चार पंपों की मदद से एक मिनट में छह हजार लीटर पानी टैंक में भरा भी जा सकता है। फायर टेंडर 230 फीट की दूरी तक लगी आग को बुझाने में सक्षम है। फायर टेंडर के साथ आई इंजीनियरों की टीम ने एयरपोर्ट में तैनात फायर यूनिट को इस अत्याधुनिक वाहन के संचालन का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने एयरपोर्ट पहुंचकर इस हाईटेक फायर टेंडर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नैनीसैनी एयरपोर्ट में तैनात फायर यूनिट और सुरक्षा बलों के अधिकारी मौजूद थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

जुलाई अंत से उड़ान भर सकता है विमान 

सीमांत के नैनीसैनी एयरपोर्ट से जुलाई आखिर तक विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि 20 मार्च को लैंडिंग के दौरान नौ सीटर विमान के रन-वे पर फिसलने के बाद से नैनीसैनी से हवाई सेवा बंद पड़ी है।

नैनीसैनी एयरपोर्ट से पंतनगर, देहरादून और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही थी। 20 मार्च की शाम को यात्रियों को लेकर नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा हेरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान लैंड करते समय फिसलकर रन-वे से बाहर चला गया था। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई थी लेकिन हादसे की जांच सहित अन्य वजहों से विमान सेवा बंद है।

अन्य वजहों में लॉकडाउन भी शामिल है। विमान सेवा बाधित होने से सीमांत के लोगों को काफी निराशा का सामना करना पड़ा। अनलॉक-वन के बाद देश प्रदेश के तमाम एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने के बाद सीमांतवासी भी उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 

नैनीसैनी एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नौ सीटर विमान में आई तकनीकी खामी को दूर कर लिया गया है। विमान में ईंधन भरने के बाद एयरपोर्ट के पार्किंग में रखा गया है। अनुमति मिलते ही विमान सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। नैनीसैनी से जुलाई आखिर तक देहरादून और हिंडन के लिए विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

20 सीटर विमान के संचालन की उठ मांग

करीब 27 वर्षों के इंतजार के बाद पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से शुरू हुई विमान सेवा सभी सीमांत वासियों को राहत नहीं दे सकी। इसकी वजह आए दिन सेवा का बाधित होना और विमान का नौ सीटर होना है। क्योंकि सीट नहीं मिलने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। लोग 20 सीटर से अधिक क्षमता वाले विमान के संचालन की लगातार मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें