फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों के लिए मॉडल परिनियमावली की जा रही तैयार

Mon, 19 Oct 2020 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

प्रदेश के विश्वविद्यालयों के संचालन में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था में एकरूपता के लिए अंब्रेला एक्ट के बाद अब मॉडल परिनियमावली तैयार की जा रही है। जिसे तैयार किए जाने के बाद मंजूरी के लिए कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन



प्रदेश के विश्वविद्यालयों के लिए एक्ट बनाने वाली समिति में शामिल प्रोफेसर केडी पुरोहित के मुताबिक विश्वविद्यालयों की सुविधा के लिए मॉडल परिनियमावली तैयार की जा रही है। जिसके जरिये यह स्पष्ट किया जाएगा कि किन शर्तों के आधार पर विश्वविद्यालय महाविद्यालय को संबद्धता दे सकते हैं।

इसके अलावा कुलपति एवं कुलसचिव के अधिकार क्या होंगे। इसके अलावा एडमिशन फीस छात्र-शिक्षक अनुपात के बारे में भी बताया जाएगा। प्रोफेसर केडी पुरोहित के मुताबिक यूजीसी की ओर से कोई नई गाइडलाइन जारी की जाती है तो उसे भी इसमें शामिल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मॉडल परिनियमावली के तैयार होने के बाद उसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें