विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि वह सिर्फ अपनी बच्ची को उसका अधिकार दिलाने के लिए लड़ रही है। उसका कहना है कि विधायक की पत्नी ने मामला रफा-दफा करने के लिए उसे रुपयों की पेशकश की थी।
महिला का कहना था कि जब उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से हो गई और उसकी बेटी हुई तो पति ने शक के आधार पर बेटी का डीएनए टेस्ट करवाया था, जिसका उसके पति से मिलान नहीं हुआ। इसके बाद उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया।
महिला का कहना है कि विधायक उसे पत्नी का दर्जा तो नहीं दे सकते, लेकिन उसकी तीन माह की बेटी को सभी अधिकार मिलने चाहिए। पीड़िता ने अदालत से उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने और विधायक का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश पारित करने की मांग की है।
विधायक की पत्नी ने महिला पर लगाया था पांच करोड़ मांगने का आरोप
विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता ने एफआईआर में कहा था कि पीड़िता ने उसे फोन कर धमकाया था कि वह विधायक महेश नेगी की बच्ची की मां है। अगर उन्होंने उसे पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह महेश नेगी का राजनीतिक कैरियर बर्बाद करने के साथ परिवार को बदनाम कर देगी।