लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी सोमवार से दो दिन तक दो-दो घंटे का कार्यबहिष्कार करेंगे। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन प्रमुख/मुख्य अभियंता संवर्ग, लोक निर्माण विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें न मानी तो चार अगस्त से वह अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर देंगे।
एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष महावीर तोमर, प्रांतीय महामंत्री केदार फर्स्वाण ने कहा कि चार अगस्त से पूर्ण कार्यबहिष्कार होने पर राजकीय कार्यों में जो भी बाधा होगी, उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
यह हैं मांगें
-पार्किंग स्थल पर संघ भवन बनाए जाने के लिए अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सैनी व अवर अभियंता गौरव वर्मा द्वारा नापजोख किए जाने के बाद भी आज तक स्वीकृति नहीं दी गई है। इसे तत्काल स्वीकृति प्रदान की जाए।
-मुख्य अभियंता संवर्ग लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मिनिस्टीरियल संवर्ग के कार्मिकों का जॉब चार्ट बनाया जाए।
-मुख्य अभियंता संवर्ग लोनिवि मिनिस्टीरियल कार्मिकों को जो बजट वर्ग एवं वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक के साथ संबद्ध है, को तत्काल मूल वर्ग के लिए कार्यमुक्त किया जाए।
-प्रमुख अभियंता कार्यालय में विधि सहायकों के वेतनमान उच्चीकृत करने एवं पदोन्नति का पद स्वीकृत करने के लिए पुर्नगठन प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।
-वर्कचार्ज वर्ग में तत्काल एक प्रधान सहायक की तैनाती करते हुए वर्कचार्ज वर्ग में संबद्ध प्रशासनिक अधिकारी को आवंटित वर्ग हेतु कार्यमुक्त किया जाए।
-विभागीय आवास आवंटन की कार्यवाही विभागाध्यक्ष कार्यालय से की जाए।
-कनिष्ठ सहायक विजय मेहरा को आवास आवंटन के बाद भी पूर्व अधियासी द्वारा आवास खाली न कराने का संज्ञान लिया जाए।
-अधिशासी अभियंता निर्माण खंड द्वारा ईदगाह कालोनी में सरकारी आवासों की मरम्मत कार्यों में लापरवाही के मामले का संज्ञान लिया जाए।
-कनिष्ठ
सहायक विजय मेहरा को आवास आवंटन के बाद भी पूर्व अधियासी द्वारा आवास खाली न कराने का संज्ञान लिया जाए।
-अधिशासी अभियंता निर्माण खंड द्वारा ईदगाह कालोनी में सरकारी आवासों की मरम्मत कार्यों में लापरवाही के मामले का
संज्ञान लिया जाए।