फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 19 जून तक प्रदेश में मानसून देगा दस्तक, उसके बाद 13 नदियों में बंद होगा खनन

Tue, 02 Jun 2026 11:43 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सामान्य तौर पर नदियों में खनन सत्र 31 मई को पूरा हो जाता है। पिछले वर्ष से मानसून आने तक खनन किए जाने की व्यवस्था लागू हुई है।
विज्ञापन
खनन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नदियों में खनन का काम मानसून के दस्तक देने तक होगा। शासन से 19 जून तक खनन की अनुमति मिल गई है। वन निगम राज्य की 13 नदियों में खनन कराता है। यहां पर सामान्य तौर पर नदियों में खनन सत्र 31 मई को पूरा हो जाता है। पिछले वर्ष से मानसून आने तक खनन किए जाने की व्यवस्था लागू हुई है। इसके लिए वन निगम ने मौसम विभाग को पत्र लिखा था। जिसके बाद मौसम विभाग ने 19 जून तक मानसून के पहुंचने की बात कही है।

विज्ञापन


अब इसके आधार पर वन निगम ने संबंधित तिथि तक खनन करने का फैसला किया है। इससे वन निगम को राजस्व भी मिल सकेगा। प्रदेश में सबसे बड़ा खनन कार्य गौला नदी में होता
है, जहां पर 51 लाख घनमीटर खनिज निकाला जाना है।

चारधाम यात्रा की एसओपी और सख्त होगी: सीएम धामी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 95 प्रतिशत ही निकासी हुई है। इसी तरह कोसी, दाबका, शारदा, नंधौर में भी लक्ष्य के हिसाब से निकासी बाकी है। अब जून में खनन होने से उम्मीद की जा रही है। वन निगम को तय लक्ष्य के अनुसार से खनन की निकासी कर सकेगा। आरएम मुख्यालय एमआर आर्य ने बताया कि प्रदेश में कई नदियों में तय लक्ष्य के हिसाब से खनन कार्य पूरा हो चुका है। कुछ में खनिज निकासी की जा रही है। अब जून माह में खनन करने की अनुमति मिल गई है, जिसके आधार पर खनन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें