फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : रानीखेत में बनेगा औषधि बागान, मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 03 Jun 2021 09:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) की बोर्ड बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, सोयाबीन परियोजना के तहत हल्दुचौड़ में कम लागत से लघु फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) की बोर्ड बैठक में राज्य सहकारी संघ के व्यवसाय को बढ़ाने को लेकर समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि सोयाबीन परियोजना हल्दुचौड़ में कम लागत से लघु फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। साथ ही सीडीएफ रानीखेत की रिक्त भूमि पर केसीडीएस अल्मोड़ा के साथ संयुक्त उपक्रम के आधार पर वैलनेस सेंटर एवं नेचुरोपैथी यूनिट का निर्माण किया जाए।  

विज्ञापन


मातबर सिंह रावत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई
बुधवार को देहरादून स्थित यूसीएफ भवन में कार्यवाहक अध्यक्ष मातबर सिंह रावत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम यूसीएफ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के कोरोना से निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बोर्ड बैठक में सीडीएफ रानीखेत में औषधि बागान तैयार करने पर सहमति बनी। जिससे कि मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सके। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए बोर्ड ने सहमति व्यक्त की।

इसके अलावा बैठक में गेहूं क्रय की समीक्षा भी की गई। बताया गया कि इस वर्ष यूसीएफ ने कृषकों से 875225 कुंतल गेहूं की खरीद की, जिसका 120 करोड़ का भुगतान कृषकों को कर दिया गया है। शेष भुगतान लगभग 54.45 करोड़ शीघ्र किया जाएगा।  कार्यवाहक अध्यक्ष मातबर सिंह रावत ने कहा कि सहकारी संघ में सरकार के बताए गए नियमों के मुताबिक काम किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि सहकारी संघ का व्यवसाय ज्यादा से ज्यादा बढ़े। 
विज्ञापन


बैठक में यूसीएफ के प्रबंध निदेशक एमपी त्रिपाठी ने बोर्ड के सदस्यों को आश्वस्त किया कि वह संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष व बोर्ड के सदस्य संघ के व्यवसाय वृद्धि में जो भी सुझाव व निर्देश देंगे, उसका अनुपालन समय पर किया जाएगा। 
बैठक में उमेश त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह नेगी, विजय संत्री, दीपक चौहान, आदित्य चौहान, शिव बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, गीता नौटियाल, कपिल कांता, कमलावती, दीपा बिष्ट, उप प्रबंधक टीएस रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें