इस कोर्स को हिंदी में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को भी अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के छात्र साथ बैठकर ही क्लास करेंगे। विवि कुलपति ने बताया, विवि हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी देने जा रहा है। महामारी की पढ़ाई के लिए सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल दिल्ली संग मिलकर मास्टर इन एप्लाइड एपिडिमियोलॉजी का कोर्स शुरू किया जा चुका है।
बताया कि दून विवि संग करार कर विवि में मास्टर इन पब्लिक हेल्थ का कोर्स भी शुरू किया जा रहा है। नेत्र विज्ञान (ऑप्थाल्मोलॉजी) की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए देहरादून के दो नेत्र चिकित्सा संस्थानों संग मिलकर फैलोशिप कार्यक्रम शुरू किया गया है। नर्सिंग छात्रों के लिए छह माह की विशेष ट्रेनिंग की जा रही है। क्लीनिकल एप्लाई साइकोलॉजी और एमफिल का कोर्स भी भी शुरू होने जा रहा है। बताया, नर्सिंग छात्रों के लिए अभी तक नौ ट्रेनिंग प्रोग्राम हो चुके हैं।