फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ट्रेकिंग के लिए भीकलताल-ब्रहमताल पहुंचे बंगाल के पर्यटक की मौत, MBBS का था छात्र

Fri, 20 Jan 2023 11:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)

सार

बंगाल के अखोला हावड़ा से चार टूरिस्ट ट्रेकिंग के लिए बेस कैंप लोहजंग पहुंचे। मंगलवार को चारों पर्यटक ट्रेकिंग के लिए लोहाजंग से भीकलताल-ब्रह्मताल गए। बृहस्पतिवार को ब्रह्मताल से वापसी के समय अचानक ट्रेकर सयाना मंडल (24) पुत्र कुमुद रंजन का स्वास्थ्य खराब होने पर उसके तीनों साथी उसे लोहाजंग ले आए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेकिंग के लिए साथियों के साथ भीकलताल-ब्रह्मताल पहुंचे बंगाल के एक युवा पर्यटक की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से वार्ता के बाद शव उसके साथियों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को बंगाल के अखोला हावड़ा से चार टूरिस्ट ट्रेकिंग के लिए बेस कैंप लोहजंग पहुंचे। मंगलवार को चारों पर्यटक ट्रेकिंग के लिए लोहाजंग से भीकलताल-ब्रह्मताल गए। बृहस्पतिवार को ब्रह्मताल से वापसी के समय अचानक ट्रेकर सयाना मंडल (24) पुत्र कुमुद रंजन का स्वास्थ्य खराब होने पर उसके तीनों साथी उसे लोहाजंग ले आए।

उत्तराखंड में 'व्हाइट कर्फ्यू': चमोली के 47 गांव बर्फ से ढके, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, जोखिम भरा हुआ सफर
विज्ञापन


लोहाजंग से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बंगाल में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था। डॉक्टर अक्षत थापा ने बताया कि पर्यटक सयाना मंडल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। मृतक के परिजनों से दूरभाष से वार्ता के बाद शव उसके साथियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम को उसके साथी शव लेकर बंगाल रवाना हो गए। चौकी प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना किया तो शव उसके साथियों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें