फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : कोटद्वार में गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Thu, 17 Jun 2021 12:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

गुरुवार को लोगों की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। तीनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोटद्वार में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कोटद्वार में बुधवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह मिली। हादसे में मैक्स (संख्या यूके 12 टीबी 0958) सवार तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम बड़ेथखाल के पास मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें ड्राइवर समेत अन्य दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ऋषिकेश-सिलोगी मोटरमार्ग पर हुआ।

बताया गया कि मृतक सतपाल सिंह, कमल सिंह और राहुल सिंह अमोला ढाबू के रहने वाले थे। गुरुवार को लोगों की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। तीनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन


मशीन की चपेट में आने से तीन लोग घायल
वहीं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण कार्य के तहत नगरासू में मशीन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है।

कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
नई टिहरी में मदननेगी उप तहसील के पिपलडाली-कफलोग मोटर मार्ग पर मंगलवार रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजस्व उप निरीक्षक कफलोग धनपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को कफलोग गांव निवासी चमन सिंह (44) पुत्र जवाहर सिंह बंगद्वारा से अपने घर लौट रहा था।

वाहन चालक चमन सिंह की मौके पर ही मौत
रात करीब 10 बजे कार भोला बैंड के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक चमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ठेकेदारी करता था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है। वाहन में अन्य कोई सवार नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें