समूह-ग भर्तियां : राज्य सरकार ने जो समूह-ग भर्तियां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी थी, इस साल वह वापस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिलेंगी। कार्मिक विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया है। नए साल पर युवाओं के लिए यह खुशखबरी आ सकती है।
नई भर्तियां : राज्य लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बड़ी संख्या में इस साल नई भर्तियां निकालने की तैयारी में जुटे हुए हैं। साल की शुरुआत से ही भर्तियां निकालने का काम शुरू होगा। वहीं, पुरानी भर्तियां भी इस साल युवाओं के लिए नौकरी की सौगात लेकर आएंगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भू-कानून के लिए बड़े स्तर पर होगी जनसुनवाई, मुख्यमंत्री धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश
स्मार्ट बिजली मीटर : राज्य में 16 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस साल करीब 900 करोड़ से स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम शुरू होगा। इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। ये मीटर लगने के बाद बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अत्याधुनिक हो जाएगी।
बिजली लाइन होंगी भूमिगत : राजधानी व आसपास के क्षेत्रों की बिजली लाइनें नए साल से भूमिगत होंगी। इसके लिए भी अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी।